Wednesday, November 25, 2026
19.1 C
Bhopal

25 लाख के प्लॉट पर 2.05 करोड़ का लोन: फर्जीवाड़ा करने वाले पूर्व कर्मचारी समेत अन्य पर क्राइम ब्रांच की FIR

​इंदौर:

​फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने चोला मंडल फाइनेंस कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राऊ निवासी हर्ष शर्मा ने इस मामले की शिकायत की थी।

​शिकायत के अनुसार, साल 2023 में प्रॉपर्टी ब्रोकर गौरव खंडेलवाल ने हर्ष की मुलाकात सुरेंद्र नाथ ओझा उर्फ नवीन ओझा से कराई थी, जिसे फाइनेंस कंपनी का बड़ा अधिकारी बताया गया था। व्यापार के लिए लोन की जरूरत होने पर आरोपियों ने तिलक नगर मुक्तिधाम के पास 20 से 25 लाख रुपए कीमत का एक प्लॉट दिखाकर उसपर बड़ा लोन दिलाने झांसा दिया।

​आरोपियों ने कंपनी के अन्य लोगों के साथ मिलकर इस प्लॉट की फर्जी सर्च और वैल्यूएशन रिपोर्ट तैयार करवाई और 25 लाख के प्लॉट पर 2 करोड़ 5 लाख रुपए का भारी-भरकम लोन पास करवा लिया। इसके बाद स्टांप ड्यूटी और आरटीजीएस के नाम पर हर्ष से कुल 30 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए।

​धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब हर्ष ने अपना लोन बंद कराने की बात कही। जांच में सामने आया कि नवीन ओझा कंपनी का अधिकारी नहीं बल्कि एक लोन एजेंट था जिसे कंपनी पहले ही निकाल चुकी थी। हर्ष द्वारा पैसे मांगने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सश्रम कैद

भोपाल। महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़...

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

Topics

महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सश्रम कैद

भोपाल। महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़...

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img