मुरैना:
पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में खेत पर तार फेंसिंग कर रहे चाचा-भतीजे पर पड़ोसियों ने गाली-गलौज कर ईंटों से हमला कर दिया और इस दौरान कट्टे से फायर करने का भी आरोप है। हमले में धर्मेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना 30 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे की है जब फरियादी अंशुल सिंह तोमर अपने चाचा मुनेश सिंह के साथ खेत पर काम कर रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले रामपाल सिंह, बादल सिंह और रोहित सिंह ने छत से गालियां दीं और मना करने पर ईंटें बरसाईं।
पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी रोहित सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।




