Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

जबलपुर के परीक्षा केंद्रों में 250 से ज्यादा नहीं होंगे परीक्षार्थी

 रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर परीक्षा के बाद एलएलबी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने जा रहा है इसके लिए परीक्षा केंद्रो के निर्धारण कर दिया गया है। हर परीक्षा केंद्र में 250 से अधिक परीक्षार्थी नहीं होंगे। इसकी वजह कोरोना संक्रमण की आशंका है। विश्वविद्यालय प्रशासन को भय है कि जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्रो को प्रस्तावित किया गया है। इन केंद्रो में शहर के चार निजी अनुदान प्राप्त महाविद्यालय शामिल हैं। कोरोना गाइडलाइन के तहत परीक्षा आयोजित की जाएगी।बताया जाता है कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बनाई गई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय के विक्रम सारा भाई भवन में नीलकंठ विधि कालेज, सेंट्रल इंडिया ला इंस्टीट्यूट एवं एनइएस ​विधि कालेज के एलएलबी के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसके साथ ही हवाबाग कालेज में गुरुतेग बहादुर खालसा कालेज, एपीएन कॉलेज को शामिल किया गया है। नवयुग कालेज परीक्षा केंद्र में सरदार पटेल लॉ कालेज, केशरवानी कालेज में हितकारिणी ला कालेज एवं जानकारी रमण महाविद्यालय में मदर टेरेसा ला कालेज के छात्रों के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो.एनजी पेंडसे ने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है केद्रों का निर्धारण कर दिया गया है।

मूल्यांकन के साथ घरों में भी भेजी जाएगी कापियां: परीक्षा में हुई देरी के बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन नतीजों को जल्द घोषित करने की तैयारी कर रही है। परीक्षा के साथ मूल्यांकन के कार्य की भी योजना बनाई जा रही है। इस बार केंद्रीयकृत मूल्यांकन के साथ घरों में भी उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करवाया जाएगा।अभी तक प्रशासन ने पिछले कोरोना संक्रमण के वक्त घरों में कापियां भेजी थी। जिस वजह से कई विषयों के विशेषज्ञों ने मूल्यांकन कार्य में देरी की थी। इसका असर नतीजों को घोषित करने में पड़ा था। उपकुलसचिव परीक्षा डा.दीपेश मिश्र ने कहा कि इस बार विश्वविद्यालय परिसर के साथ घरों में कापियां भेजी जाएगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img