Wednesday, November 25, 2026
17.1 C
Bhopal

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने लकी टेंट हाउस और अंडा व्यापारी इशहाक खान की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे अस्सी हजार रुपए नगद पार कर दिए। व्यापारी ने यह रकम अगले दिन किसी अन्य व्यक्ति को भुगतान करने के लिए रखी थी।

​मंगलवार सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला और नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी बिजावर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान और तलाश कर रही है, साथ ही आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

​स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल तो की है, लेकिन अभी तक मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। बस स्टैंड इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय कारोबारियों में चिंता का माहौल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सश्रम कैद

भोपाल। महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़...

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

Topics

महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सश्रम कैद

भोपाल। महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़...

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img