Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में ड्रोन हादसे के आरोपित को गिरफ्तारी के बिना जाने दिया, नहीं कराया मेडिकल चेकअप

जबलपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्‍य समारोह के दौरान हुए ड्रोन हादसे को लेकर एफआइआर तो दर्ज हो गई है लेकिन पुलिस ने मौके से ही हिरासत में लिए गए ड्रोन ऑपरेटर को बिना गिरफ्तारी के जाने दिया। उसका मेडिकल चेकअप भी नहीं कराया गया। पुलिस-प्रशासन ने पूरे मामले पर लीपापोती की तैयारी कर ली है। अब कहा जा रहा है कि पक्षी के फंसने से अनियंत्रित हुआ था। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि ड्रोन ऑपरेटर के पास लाइसेंस था या नहीं, उसे मान्‍यता प्राप्‍त थी या नहीं। इस हादसे में दो नृत्‍य कलाकार घायल हो गए थे हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि दोनों स्‍वस्‍थ हैं और उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई।

वि‍दित हो कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में मुख्य समारोह के दौरान झांकी में रखे गए ड्रोन का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा था कि तभी वह अनियंत्रित होकर नृत्य कर रहे कलाकारों के ऊपर जा गिरा गया। इस दौरान दो कलाकारों के सिर पर ड्रोन की पंखी लगी, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और दोनों कलाकारों के सिर से खून बहने लगा। तत्काल मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने घायल युवक और युवती को प्रथम उपचार दिलाया।

इधर घायल कलाकारों को देखकर नृत्य मंडलियों के कलाकार और प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा इस लापरवाही के लिए ड्रोन उड़ा रहे कृषि विभाग के कर्मचारी को दोषी बताते हुए उस पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान विवाद की स्थिति भी मौके पर बनी। हालांकि समय रहते पुलिस और प्रशासन ने कलाकारों को समझाकर शांत करा दिया।

जानकारी के मुताबिक डिंडोरी के शहपुरा से आए नृत्य कलाकार युवक इंदु गुंज और युवती गंगोत्री, झांकियों के प्रदर्शन के दौरान नृत्य कर रहे थे। तभी रिमोट के जरिए ड्रोन उड़ा रहे कर्मचारी ने उसे जमीन पर उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान वह नियंत्रित हो गया और वह कलाकारों के सिर पर आ गिरा। मौके पर मौजूद स्वास्थ विभाग की टीम ने तत्काल घायल कलाकारों को उपचार के लिए विक्टोरिया हॉस्पिटल रिफर किया।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img