Monday, February 23, 2026
30.9 C
Bhopal

जानिये मध्‍य प्रदेश के मौसम का हाल : सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, 13 फरवरी से फिर बढ़ सकता है तापमान

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय दोनों वेदर सिस्टम आगे बढ़ गए हैं। हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 13 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। इससे हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हुई है।

वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। उधर गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्रीसे. कम रहा। यह बुधवार के अधिकतम तापमान 27.5 डिग्रीसे. की तुलना में 3.8 डिग्रीसे. कम रहा।

न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य रहा। साथ ही बुधवार के न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्रीसे. के मुकाबले 2.4 डिग्रीसे.कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 13 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से हवाओं का रूख बदलने से तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

Hot this week

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img