Saturday, August 15, 2026
24.1 C
Bhopal

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे डायल-112 वाहन के ड्राइवर पर दो लोगों ने जानबूझकर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के हमले में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ड्यूटी के बाद घर जाते समय हुआ हमला

​मालवीय नगर निवासी शुभम पांडे परदेशीपुरा क्षेत्र में डायल-112 वाहन पर बतौर ड्राइवर पदस्थ हैं। शुभम ने पुलिस को बताया कि रात में ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह शासकीय बंगले के पास खड़ी अपनी बाइक लेने जा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद धन्नालाल मेडा और सुनील मेडा ने अपने पालतू कुत्ते को शुभम की ओर उकसा दिया।

हाथों और पीठ पर कुत्ते ने काटा

​आरोपियों के ललकारने पर कुत्ते ने शुभम पर हमला कर दिया और उनके दोनों हाथों व पीठ पर बुरी तरह काट लिया। हमले के कारण शुभम सड़क पर गिर पड़े और शोर मचाने लगे। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते को वहां से भगाया। जब शुभम ने आरोपियों से इसकी शिकायत की, तो वे विवाद करने पर उतारू हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस

​घायल अवस्था में शुभम थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने धन्नालाल और सुनील के खिलाफ शासकीय कर्मचारी के साथ अभद्रता और लापरवाही से जानवर पालने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img