Tuesday, October 27, 2026
21.1 C
Bhopal

कोलार रोड के अब्बास नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा, 98 सिलेंडर जब्त

भोपाल: भोपाल के कोलार रोड स्थित अब्बास नगर में मंगलवार को खाद्य विभाग, नापतौल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की। मौके से 98 घरेलू गैस सिलेंडर (खाली और भरे), एक मिनी ट्रक, गैस ट्रांसफर करने की मशीन और तौल कांटा जब्त किया गया है।

कम मिला गैस का वजन जांच के दौरान मौके पर मिले 7 भरे हुए सिलेंडरों का वजन करने पर उनमें 2 से ढाई किलो तक गैस कम पाई गई। जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि मौके से कोलार इंडियन गैस एजेंसी के कर्मचारी संतोष खापरे को पकड़ा गया है।

उपभोक्ताओं को होती थी ठगी शंका जताई जा रही है कि एजेंसी से जुड़े लोग लंबे समय से उपभोक्ताओं को कम वजन के सिलेंडर सप्लाई कर रहे थे। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह अवैध गैस कहां-कहां और किन उपभोक्ताओं को भेजी जा रही थी।

कलेक्टर को भेजा जाएगा प्रकरण आरोपियों द्वारा घरेलू गैस के अवैध अंतरण (रिफिलिंग) पर ‘द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000’ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे प्रकरण को आगे की सख्त कार्रवाई के लिए कलेक्टर के पास भेजा जा रहा है।

Hot this week

भोपाल ISBT से हटेंगी प्राइवेट बसें, आग लगने की घटना के बाद नगर निगम सख्त

भोपाल: रविवार शाम भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

Topics

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img