Sunday, April 26, 2026
32.5 C
Bhopal

ट्रक ने बाइक से गिरी महिला को कुचला, मौके पर हुई की मौत

मरवाही मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग में कांग्रेस भवन के सामने दस बजे मोटर साइकिल में बैठी महिला सड़क में गिर गई। पीछ चल रहा भूसे से भरे ट्रक ने कुचल दिया। सिर के कुचला जाने से महिला की मौके में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जमुनी बाई पति निर्मल दास (33)ग्राम बदरा से अमेरा-टिकरा शादी एवं दशगात्र में शामिल होने के लिए अपने पति निर्मल दास के साथ बाइक में जा रही थी। वह बाइक से गिर गई इस दौरान पीछे से आ रहा ट्रक क्रमांक सीजी 10 आर 4222 मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रहा था। महिला को चपेट में ले लिया सिर ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना मरवाही में खड़ा कर दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में पीएम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया। लोगों ने बताया कि बस स्टैंड के पास कई दुकानें सड़क तक आ जाने से अव्यवस्थित होने के कारण हादसे हो रहे हैं।

युवक की रेलवे ट्रेक में मिली लाश

पेंड्रारोड। जीआरपीएफ के अनुसार खोडरी में रेलवे ट्रेक में युवक की लाश मिली। उसकी पहचान नहीं हुई है। मामले में जीआपी पुलिस ने उसकी शिनाख्ती के लिए इंटरनेट मीडिया में फोटो जारी कर मदद मांगी है।

स्कूल जाने निकली नाबालिग लापता, मामला दर्ज

तखतपुर। स्कूल जाने निकली नाबालिग लापता हो गई । इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। तखतपुर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी (13) वर्ष्ाीय नाबालिग लड़की स्कूल गई थी, वापस नहीं आई। मामले में पुलिस ने आइपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पार्किंगकर्मी की दबंगई, पुलिसकर्मी के साथ की बदतमीजी

​ भोपाल। राजधानी के आधुनिक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img