Friday, April 3, 2026
29.1 C
Bhopal

डीजीपी से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट

राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक अध्ययन हेतु प्रशिक्षु अधिकारियों का दल प्रदेश भ्रमण पर

भोपाल। महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना से सोमवार 21मार्च को अपरान्ह में पुलिस मुख्यालय पहुँचकर राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधियों तथा प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।डीजीपी श्री सक्सेना ने मध्यप्रदेश पुलिस की उपलब्धियों एवं नवाचारों की जानकारी दी। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से आईजी श्री साजिद फरीद शापू तथा एस एसपी श्री अमित सिंह ने दी। इस दल में भारतीय सैन्य अधिकारियों के अलावा साउथ कोरिया, ओमान, श्रीलंका तथा उज़्बेकिस्तान के सैन्य अधिकारी भी शामिल थे। पंद्रह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में मेजर जनरल श्री हरि बी. पिल्लई,आईपीएस श्री सालोमन यश कुमार मिंज, आईटीएस श्रीमती अल्पना शुक्ला राव, एयर काॅमाडोर श्री संदीप के. सतपथी, ब्रिगेडियर श्री एन. के. थापलियल, साउथकोरिया के कर्नल श्री डाॅंग्यिओल शिन, ब्रिगेडियर श्री एस. एस. विर्क, ओमान एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन श्री सैफ अलिमरहून अल-जबरी, ब्रिगेडियर श्री राहुल ओहरी, एयर काॅमाडोर श्री मनीष सहदेव, ब्रिगेडियर श्री के. मोहन नायर, श्रीलंका आर्मी के ब्रिगेडियर श्री उक्ड्डप उदुगामा, काॅमाडोर श्री रविश सेठ, उज़्बेकिस्तान के लेफ्टिनेंट कर्नल श्री सौटाॅव उलुग्बेक रस्टामाॅविच तथा ब्रिगेडियर श्री अभिजीत मित्रा शामिल थे। उल्लेखनीय है कि आर एस पी वी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी द्वारा राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों का राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक अध्ययन हेतु प्रदेश का दौरा प्रशिक्षण राज्य में सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण के अध्ययन के लिए चल रहा है। इस अवसर पर अकादमी की संचालक श्रीमती सोनाली वायंगणकर, विशेष पुलिस महानिदेशक एस ए एफ श्री मिलिंद कानस्कर,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आदर्श कटियार, श्री जी पी सिंह,श्री डी श्रीनिवास वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।क्रमांक-45/2022 धीरज/आशीष शर्मा

Hot this week

मासूम पर चढ़ी कार, मालिक ने खुद ड्राइवर पर दर्ज कराई FIR

​इंदौर। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी (बॉम्बे हॉस्पिटल के...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी

​भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग...

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

Topics

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img