Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

सामान लेकर लौट रहे थे घर

पुलिस के अनुसार, ग्राम बेगमगंज (रायसेन) निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र लोधी पोकलेन मशीन ऑपरेटर था। बुधवार को वह अपने एक साथी के साथ पोकलेन का कुछ सामान लेने भोपाल आया था। रात करीब 8 बजे जब दोनों बाइक से वापस रायसेन लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही यात्री बस (MP 10 P 0990) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों को सौंपा शव

हादसे के बाद पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद सुरेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जिसे लेकर वे बेगमगंज रवाना हो गए। थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि आरोपी ड्राइवर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img