Saturday, November 14, 2026
29.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, गर्भवती होने पर मुकरा प्रेमी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहडोल । सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और फिर प्यार के बाद शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के 6 महीने की गर्भवती होने पर जब युवक ने शादी से इनकार कर दिया, तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। ब्यौहारी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मैहर जिले की रहने वाली एक युवती की पहचान करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम उफरी निवासी अभय कुशवाह से हुई थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ने पर दोनों में प्रेम हो गया। आरोप है कि अभय ने युवती से मुलाकात कर शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

कुछ समय बाद जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। पीड़िता ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर अभद्र बातें कहीं।

वर्तमान में 6 माह की गर्भवती पीड़िता अपने और आने वाले बच्चे के भविष्य को लेकर ब्यौहारी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी अभय कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img