विदिशा। संगम विहार कॉलोनी के प्रमोटर सुनील गुप्ता के साथ मारपीट और उनके कार्यालय में हुई तोड़फोड़ के मामले में गहोई वैश्य कल्याण समिति ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा और घटना के दौरान हुई साढ़े तीन लाख रुपए की लूट की धारा भी एफआईआर में शामिल करने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगों ने बताया कि 5 नवंबर को कुछ बदमाश दिनदहाड़े संगम विहार कॉलोनी स्थित सुनील गुप्ता के कार्यालय में घुस आए थे। आरोपियों ने गुप्ता के साथ मारपीट करते हुए कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और वहां रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपए लूट ले गए।
पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में केवल मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है, जबकि लूट की घटना को शामिल नहीं किया गया। समिति ने लूट के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर रुपए वापस दिलाने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित प्रमोटर व उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।



