Saturday, November 14, 2026
26.1 C
Bhopal

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी ने भी आम जनता को महंगाई का झटका दिया है। कंपनी ने मध्य प्रदेश में दूध के सभी वेरिएंट्स के दामों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें शनिवार (14 नवंबर) से ही लागू हो गई हैं।

​मदर डेयरी ने दो दिन पहले यानी 11 नवंबर को दिल्ली में दूध के दाम बढ़ाए थे। स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश में स्थानीय दुग्ध संघों के दाम बढ़ाने के बाद ही कीमतें तय होती हैं। चूंकि 12 नवंबर को अमूल और 14 नवंबर को सांची ने रेट बढ़ा दिए थे, इसलिए मदर डेयरी ने भी शनिवार से ही नई कीमतें लागू कर दीं।

​प्रदेश में रोजाना डेढ़ लाख लीटर की सप्लाई

मध्य प्रदेश में मदर डेयरी की रोजाना खपत करीब डेढ़ लाख लीटर है, जिसमें से अकेले भोपाल में 25 हजार लीटर दूध की सप्लाई होती है। भोपाल के अलावा इंदौर, नर्मदापुरम, इटारसी, मंडीदीप, सागर, विदिशा, हरदा और ललितपुर में भी इसकी सप्लाई की जाती है।

​पैकेट दूध के बाजार में तीसरे नंबर पर

राजधानी भोपाल में रोजाना 6 से 8 लाख लीटर खुले दूध की खपत होती है। वहीं, पैकेट वाले दूध के बाजार में सांची (औसतन 3 लाख लीटर प्रतिदिन) पहले और अमूल (करीब 80 हजार लीटर) दूसरे स्थान पर है। इसके बाद मदर डेयरी का नंबर आता है। शहर और ग्रामीण इलाकों में सौरभ और श्रीधी ब्रांड की संयुक्त खपत भी करीब एक लाख लीटर रोजाना है।

Hot this week

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

नगर निगम में 6.61 लाख का टैक्स घोटाला: आईटी ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 अफसर-कर्मी रडार पर

भोपाल। बकायादारों पर सख्ती के बीच भोपाल नगर निगम...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img