Sunday, July 26, 2026
25.7 C
Bhopal

तालिबान के फॉलोअर हैं JMB आतंकी:दलाली देकर भारत आए

भोपाल से गिरफ्तार जमात-उल मुजाहिदीन (JMB) के आतंकी तालिबान को फॉलो करते हैं। वे संगठन में फुल टाइम और दूसरा पार्ट टाइम भर्ती करते हैं। इनके टारगेट पर भोपाल के युवा थे। गिरफ्तार चार आतंकियों में से एक JMB की स्टूडेंट्स ब्रांच इस्लामी छात्र शिविर (ICS) से भी जुड़ा है। ये खुलासा आतंकियों से पूछताछ में हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि भोपाल में उन्हें ज्यादा रिस्पांस नहीं मिल रहा था। वे यहां के युवाओं का ब्रेनवॉश करने में नाकाम रहे। एक आतंकी उत्तर प्रदेश के सहारनुपर और तीन बांग्लादेश के रहने वाले हैं। चारों ने यूपी के सहारनपुर से फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाए थे।एटीएस ने चारों आतंकियों को भोपाल की विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने 28 मार्च तक के लिए रिमांड पर दिया है। एटीएस जल्द ही आतंकियों को सहारनपुर ले जाएगी। इनके दस्तावेज बनाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।एडीपीओ नीरेंद्र शर्मा ने बताया कि आतंकियों ने भोपाल के निशातपुरा इलाके में जिहादी साहित्य बांटा है। जिहादी साहित्य के जरिए ही युवाओं का ब्रेनवॉश कर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश रची। एटीएस सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों के बारे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी जानकारी ली है।

Hot this week

भिंड में दर्दनाक हादसा:भाजपा नेत्री की कार की पहिए के नीचे आने से बच्चे की मौत

​भिंड: नेशनल हाईवे-719 पर कनकूरा गांव के पास शनिवार शाम...

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

हाथी के हमले में घायल ऑटो ड्राइवर की मौत, गुड़ खिलाते समय हुआ था गुस्सा

​इंदौर: राज नगर पुलिस चौकी के पास शनिवार को हाथी...

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पेंटिंग ठेकेदार की मौत; ममेरा भाई घायल

​भोपाल: रायसेन रोड स्थित छावनी पठार के पास शनिवार देर...

Topics

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

आरबीए फाइनेंस में 45 लाख की धोखाधड़ी, दो पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज

ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित आरबीए फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img