Saturday, March 14, 2026
36.3 C
Bhopal

नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर बम फटा, 1 जवान घायल

बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आकर जिला पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। यह घटना जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलमिड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 10 बजे घटित हुई। घायल जवान खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि इलमिड़ी से एक किमी दूर स्थित संजय पारा बस्ती में रविवार रात नक्सलियों ने पर्चे फेंके थे। इसकी सूचना मिलने पर इलमिड़ी थाने से फोर्स को रवाना किया गया था। जवान पर्चे हटा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। नक्सलियों ने पर्चों के आसपास प्रेशर आइइडी लगा रखा था। थाने में पदस्थ जवान सरैया तलंडी का पांव पर्चे हटाने के दौरान प्रेशर बम के ट्रिगर पर पड़ गया। तेज धमाके से जवान घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। उसकी हालत सामान्य है। इलाके में फोर्स नक्सलियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री को दी श्रद्धांजलि

बैतूल। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज...

भोपाल में गैंगवार: कुख्यात लल्लू रईस के घर और हमीदिया अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग

​भोपाल। राजधानी में शनिवार तड़के पुरानी रंजिश को लेकर...

पंपकर्मी की मौत मामले में कार मालिक की तलाश, पिता हिरासत में

​सांवेर/इंदौर। सांवेर के कजलाना स्थित पेट्रोल पंप पर मामूली...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग से छेड़छाड़, डरा-धमकाकर हड़प लिए घर के जेवर

​इंदौर। शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग...

एमपी बोर्ड पेपर लीक के नाम पर ठगी, राजगढ़ से एक गिरफ्तार

​भोपाल | बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों की घबराहट...

Topics

पंपकर्मी की मौत मामले में कार मालिक की तलाश, पिता हिरासत में

​सांवेर/इंदौर। सांवेर के कजलाना स्थित पेट्रोल पंप पर मामूली...

एमपी बोर्ड पेपर लीक के नाम पर ठगी, राजगढ़ से एक गिरफ्तार

​भोपाल | बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों की घबराहट...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों...

शहर में साइबर ठगी का आतंक: दो वारदातों में पौने तीन लाख पार

​भोपाल | राजधानी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

बैरसिया में रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

​बैरसिया। क्षेत्र के तरावली जोड़ पर गुरुवार सुबह एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img