Saturday, October 3, 2026
20.7 C
Bhopal

भोपाल में गैंगवार: कुख्यात लल्लू रईस के घर और हमीदिया अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग

​भोपाल। राजधानी में शनिवार तड़के पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। कुख्यात बदमाश शादाब गेट और उसके 8-10 साथियों ने अशोका गार्डन स्थित लल्लू रईस के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान हुई फायरिंग में लल्लू रईस का बेटा इमरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

​अस्पताल में भी चलीं गोलियां

​दहशत का सिलसिला यहीं नहीं थमा। घायल इमरान को जब इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और परिसर में गोलियां चलाईं। फायरिंग से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई; गोलियां खिड़कियों और दीवारों पर जा लगीं। लल्लू रईस का दावा है कि आरोपियों ने उसे भी निशाना बनाया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

​बदले की आग और अवैध धंधे

​पुलिस जांच में सामने आया है कि हमला दो साल पुरानी रंजिश का नतीजा है। दरअसल, इमरान ने पहले शादाब के भाई पर हमला किया था। वहीं, लल्लू रईस का आरोप है कि शादाब गुट जुए-सट्टे के अवैध कारोबार में लिप्त है और पुलिस में शिकायत करने के कारण वे उसकी जान के पीछे पड़े हैं।

​पुलिस की कार्रवाई

​”मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोका गार्डन और कोहेफिजा पुलिस जांच में जुट गई है। हमीदिया अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

— अनिल बाजपेयी, एसीपी

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img