Sunday, April 12, 2026
38.1 C
Bhopal

बिजली कटौती, गंदगी और घटिया पुलिया निर्माण से सेहराईवासी हैं परेशान

सेहराई के ग्रामवासी बिजली कटौती, साफ-सफाई न होने एवं घटिया पुलिया निर्माण कराने से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी की कोई रुचि नहीं है। ज्यादातर बिजली कटौती होती है वहीं कई बार हाई वोल्टेज आने से ग्रामीणों के बिजली उपकरण फुंक जाते हैं। यह एकाध दिन की बात नहीं है एक-दो दिन छोड़कर हर मोहल्ले में इस तरह की समस्या आ रही है, जिसकी शिकायत बिजली अधिकारियों सहित 181 पर भी की गई है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार की रात में ही निशांत शेषा के घर टीवी में आग लग गई थी। राजेश जैन, सुबोध गोस्वामी, विष्णु साहू, मिथुन यादव आदि ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। निशांत का कहना है कि हाई वोल्टेज के चलते टीवी में आग लगी। वहीं राजेश जैन ने बताया कि कुछ दिनों पहले टीवी और इंडक्शन में आग लग गई थी। इसी तरह पूर्व सरपंच राजकुमार मार्कन के घर का भी सामान जल गया था। अतुल, शशांक मार्कन, अरविंद यादव, फूल सिंह अहिरवार आदि लोगों के घर के सामान बिजली में अधिक वोल्टेज एवं कम वोल्टेज से दो-तीन बार फुंक चुके हैं। वहीं गांव में सैकड़ों एलईडी बल्ब भी रोज फुंक रहे हैं। सचिन शेषा ने बताया कि उनके सामने पुरानी कांजी हाउस भवन के पास में हैंडपंप लगा है, जिसमें कीचड़ का पानी एवं दलदल का पानी जा रहा है जिसे पीने से मोहल्ले के लोग बीमार हो रहे हैं। इनका कहना है कि इसको जल्दी से जल्दी व्यवस्थित करवाया जाए। अहिरवार मोहल्ला की तरफ जाने वाली पुलिया के टूट जाने से आज एक ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई, जिससे हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया। र्इंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली वहां से गुजर रहे थे। उसी समय पुलिया क्षतिग्रस्त होकर टूट गई एवं ट्राली पलट गई, जहां पर कई लोग खड़े हुए थे, जो बाल-बाल बचे।

Hot this week

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

Topics

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img