Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी सराय (पुलिस कंट्रोल रूम) परिसर में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

ट्रांसफार्मर की चिंगारी बनी वजह

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारियां उठीं। इन चिंगारियों ने पास ही मौजूद केबल और सूखी झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।

कबाड़ तक पहुँचती आग तो होती मुश्किल

​परिसर में काफी मात्रा में पुराना कबाड़ और जब्त किए गए वाहन भी रखे हुए हैं। यदि आग इन तक पहुँच जाती, तो स्थिति भयावह हो सकती थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।

“आग सूखी झाड़ियों और केबल में लगी थी। समय रहते सूचना मिलने से उसे फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।”

दमकल विभाग अधिकारी

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img