Friday, September 25, 2026
21.1 C
Bhopal

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर लाओ। अपने भोपाल में वो स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे इन दिनों फिर से मार्केट में भयंकर छाए हुए हैं। पत्रकारिता के नाम पे बट्टा लगाने वाले इन दोनों की कहानी एकदम एक नंबर है बावा।
सुनो तो… चाचा पहले प्रिंट मीडिया में रायता फैलाता था। फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उछल-कूद करने आ गया। पर वहां से भी ऐसी लात पड़ी कि सीधे बाहर गिरे। अभी मार्केट में एकदम गरमा-गरम कानाफूसी चल रही है कि तोतले की तरह बोलने वाले इस चाचा और इसके भतीजे ने मिलके एक स्पा सेंटर पे तगड़ी अड़ी डाल रखी है।
मियां, मजे की बात तो ये है कि पहले इसी तोतले चाचा ने नारायण-नारायण करके अपने ही भतीजे के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुपों में पोस्टें पेल दी थीं। पर अब क्या है, दोनों का फिर से गठबंधन हो गया है। भतीजा अपने तोतले चाचा को कोई खतरनाक मिसाइल समझ रिया है, पर असलियत में चाचा एकदम फुस्सी बम है, मियां।
और तो और, कानाफूसी ये भी है कि ये जो चाचा पहले नारायण-नारायण करता था ना, इसके ऑफिस की छत पे जुए की फड़ सजती थी। जहां क्राइम ब्रांच कुछ वक्त पहले छापा मार चुकी है।

खैर मियां, इन दोनों के लिए अभी इतना डोस काफी है। अगर इनकी तकलीफ इतने पर भी कम नहीं होती है, तो अगली बार पूरा लव ट्रायंगल खोल के रख दूंगा… वही भंवरे ने खिलाया फूल… वाला किस्सा। तो चचा, पिक्चर अभी बाकी है।

नोट: मियां, पहले ही साफ-साफ बता रिये हैं कि ये पूरी कानाफूसी सिर्फ और सिर्फ मजे और टाइमपास के लिए है। इसका असल जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है बावा । किसी भी जीते-जागते या ऊपर जा चुके इंसान से अगर ये कहानी मैच खा जाए, तो उसे सिर्फ एक इत्तेफाक समझना। अपना मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या किसी की बेइज्जती करना बिल्कुल नहीं है। बाकी तो आप समझदार हो ही।

Hot this week

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

Topics

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और शोषण के दो मामले दर्ज

​ग्वालियर। शहर के सिरोल और पड़ाव थाना क्षेत्रों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img