Tuesday, November 10, 2026
25.1 C
Bhopal

बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, जेवर लूटने का प्रयास; एसपी से न्याय की गुहार

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदनी (नयागांव) में घर में अकेली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, गला दबाने और लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा।

पीड़िता फूला बाई मल्लाह के अनुसार, घटना 10 नवंबर सुबह करीब 10 बजे की है। जब वह घर में खाना बना रही थीं, तभी गांव का 26 वर्षीय युवक कल मल्लाह नशे की हालत में जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने महिला के हाथ से चांदी की चूड़ियां छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

आरोपी ने रसोई में रखा खाना फैला दिया और मुख्य दरवाजा तोड़कर भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थीं, तब आरोपी और उसके परिजनों ने रास्ता रोककर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Hot this week

तेंदुए के हमले के बाद बाग मुगालिया ईको पार्क में वॉक पर रोक, इलाके में बाघ की भी आशंका

भोपाल। बाग मुगालिया स्थित लहारपुर ईको लॉजिकल पार्क में...

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

Topics

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img