Wednesday, November 11, 2026
17.1 C
Bhopal

भोपाल के अवधपुरी में सनसनी: घर में घुसे बदमाशों ने 71 वर्षीय बुजुर्ग पर हथौड़ी से बोला हमला, एम्स में भर्ती

​राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां घर में घुसे दो अज्ञात बदमाशों ने पन्ना हीरा खदान से रिटायर्ड 71 वर्षीय बुजुर्ग मोहन चौधरी पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के समय बुजुर्ग की पत्नी और केयरटेकर घर में मौजूद थीं, जबकि उनका बेटा नौकरी पर गया हुआ था। बदमाशों को घर में देखकर जब बुजुर्ग ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके सिर पर हथौड़ी से गंभीर वार किए और चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे रहवासियों को देख फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया है।

​थाना प्रभारी सुरेश मीणा के अनुसार, पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और लूट के प्रयास समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में घर पर मौजूद केयरटेकर की भूमिका की भी पूछताछ कर रही है तथा आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से श्रीराम कॉलोनी के रहवासियों में भारी आक्रोश है, जो लगातार हो रही चोरियों और पुलिस गश्त की कमी का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अवधपुरी थाने पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की।

Hot this week

तेंदुए के हमले के बाद बाग मुगालिया ईको पार्क में वॉक पर रोक, इलाके में बाघ की भी आशंका

भोपाल। बाग मुगालिया स्थित लहारपुर ईको लॉजिकल पार्क में...

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

Topics

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, जेवर लूटने का प्रयास; एसपी से न्याय की गुहार

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img