Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से कराया अश्लील वीडियो कॉल, आरोपी ब्लैकमेल कर बदनाम करने की दे रहा धमकी

​इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मैट्रिमोनियल साइट के जरिए पहचान बढ़ाकर एक युवती से अश्लील वीडियो कॉल कराने और उसे लगातार ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भोपाल निवासी आरोपी सन्नी गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​विजय नगर पुलिस के मुताबिक, निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने शादी के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर अकाउंट बनाया था, जहां जुलाई 2024 में उसकी पहचान सन्नी गोस्वामी से हुई थी। अगस्त महीने में दोनों के बीच फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत होने लगी और जब युवती ने परिवार से शादी की बात करने को कहा, तो आरोपी ने जल्द विवाह का झांसा देकर उसे न्यूड होकर वीडियो कॉल करने के लिए राजी कर लिया।

​सितंबर में युवती को जब यह पता चला कि सन्नी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है, तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना, जातिसूचक बातें कहना और हर जगह बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया। तंग आकर 12 सितंबर को युवती ने जब आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया, तो वह उसे विभिन्न तरीकों से परेशान करने लगा। आखिरकार पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और भोपाल के रहने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img