Friday, September 25, 2026
25.5 C
Bhopal

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला:

लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडला नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) गजानन नाफड़े को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। नगर पालिका कार्यालय के भीतर हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

​मामले के अनुसार, जबलपुर के ठेकेदार ज्ञानचंद बेन का नगर पालिका में लगभग 15 लाख रुपए का बिल भुगतान के लिए अटका हुआ था। इस पेंडिंग बिल को पास कराने की एवज में CMO गजानन नाफड़े ने ठेकेदार से कुल चार लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद पहली किस्त के रूप में दो लाख रुपए देना तय हुआ था।

​परेशान होकर ठेकेदार ने इस रिश्वतखोरी की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त में कर दी। योजना के तहत शुक्रवार को ठेकेदार दो लाख रुपए की पहली किस्त लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। जैसे ही ठेकेदार ने CMO नाफड़े को रकम सौंपी, पहले से मुस्तैद लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

​कार्रवाई के तुरंत बाद लोकायुक्त टीम CMO को नगर पालिका कार्यालय से सर्किट हाउस ले गई। फिलहाल सर्किट हाउस में पंचनामा तैयार करने के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Hot this week

जुआ पकड़ने गई पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्रामीण की संदिग्ध मौत, 8 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

​दमोह: जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में...

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और शोषण के दो मामले दर्ज

​ग्वालियर। शहर के सिरोल और पड़ाव थाना क्षेत्रों में...

Topics

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और शोषण के दो मामले दर्ज

​ग्वालियर। शहर के सिरोल और पड़ाव थाना क्षेत्रों में...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, एक साल तक शोषण

​भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img