Monday, June 22, 2026
35.9 C
Bhopal

बीना में बोवनी के बाद शासन ने भेजा चने का बीज, वितरण न होने से लग गया घुन

तेवड़ा का रकबा कम करने के लिए इस साल शासन ने कृषि विभाग में 70 क्विंटल चना का बीज भेजा था। यह बीज किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाना था, लेकिन समय पर बीज न आने के कारण किसानों ने बीज नहीं खरीदा। इसके चलते कृषि विभाग की गोदाम में रखे बीज में घुन लग गया है। स्थिति यह है कि गोदाम के फर्श पर कीड़ों की परत जम गई है। इस मामले को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं।

कृषि विभाग के सूत्रों ने बताया कि बीज निगम सागर से 70 क्विंटल चना का बीज आया था। तेवड़ा मुक्त यह बीज किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाना था। लेकिन समय पर बीज न आने के कारण गिने-चुने किसानों ने ही कृषि विभाग से बीज खरीदा था। शेष बचा बीज अधिकारियों ने कृषि विभाग की गोदाम में रखवा दिया था। देखरेख के अभाव में चना के बीज में कीड़े लगने से पूरी तरह से घुन गया है। स्थिति यह है कि कृषि विभाग की गोदाम के फर्श पर कीड़ों की परत जम गई है। पूरा फर्श कीड़ों के कारण काला दिखने लगा है। इसके अलावा पास से निकलने पर दुर्गंध आने लगी है। कृषि विभाग के सूत्रों के मुताबिक करीब 30 क्विंटल बीज बर्बाद हो गया है।

वापस भेजा जाना है

बीज में घुन लगने के मामले में जब वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एमके नरवरिया से बात की तो उन्होंने बताया कि बीज मेरे समय नहीं आया था। इस मामले में कृषि विस्तार अधिकारी आरके परिहार कुछ बता सकते हैं। परिहार से बात करने पर उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत अनुदान पर किसान को 7700 रुपये क्विंटल दिया जाना था। शुरुआत में किसानों पूरी राशि जमा करनी थी। अनुदान की राशि बाद में किसानों के खाते में आती है। बीज महंगा होने के कारण किसानों के खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। बीज वापस ले जाने के लिए बीज निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा गया था, लेकिन अधिकारियों ने अब तक बीज नहीं उठाया है। वह एक-दो दिन में बीज उठाने की बात कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img