Friday, March 27, 2026
23.1 C
Bhopal

बीमार कर सकती है ये गर्मी

मध्यप्रदेश में धुलेंडी और रंगपंचमी पर दिन गर्म रहेंगे। भोपाल-इंदौर में 39 तो ग्वालियर-जबलपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। नर्मदापुरम (होशंगाबाद), धार, रतलाम, राजगढ़ और शाजापुर में अगले 2 दिन तक लू भी चलेगी। ऐसे में होली (धुलेंडी) के दिन लोगों को सूरज की तेज तपन और लू दोनों का सामना करना पड़ सकता है।प्रदेश के कई शहरों में रात के दौरान भी गर्मी का एहसास होगा। हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में गर्माहट आएगी। नर्मदापुरम में तो पारा सबसे ज्यादा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बार होली पर भोपाल, इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर समेत मालवा-निमाड़ में तेज गर्मी रहेगी। कुछ शहरों में पारा 41 डिग्री के पार तक जा सकता है। रंगपंचमी पर तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तक की गिरावट हो सकती है, लेकिन इससे ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।होली पर ज्यादा गर्मी रहेगीवरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि हवाओं के पश्चिम की ओर चलने की वजह से मौसम लगातार गर्म हो रहा है। इस वजह से होली और रंगपंचमी पर तापमान बढ़े हुए रहेंगे। खासकर होली पर ज्यादा गर्मी महसूस होगी। अगले दो दिन तक नर्मदापुरम, रतलाम, धार, राजगढ़ और शाजापुर में लू भी चलेगी।रंगपंचमी पर फिर से सिस्टम चेंज होगा। हालांकि, गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। मार्च के आखिरी दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने लगेगी। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तेज धूप और लू चलेगी।अमूमन होली के बाद पड़ती है गर्मीअमूमन गर्मी की शुरुआत होली के बाद ही होती है, लेकिन पिछले दो-तीन साल से गर्मी का असर होली के पहले ही दिखाई देने लगता है। पिछले साल होली के समय भोपाल में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। ग्वालियर और जबलपुर इलाके में पारा इससे एक-दो डिग्री अधिक था।प्रदेश के चार बड़े शहरों में यह स्थितिगर्मी का असर बढ़ने के बाद प्रदेश के चारों बड़े शहरों में दिन का पारा 37 डिग्री के पार ही चल रहा है। सबसे ज्यादा जबलपुर में गर्मी है। राजधानी भोपाल में भी तापमान ज्यादा चल रहा है।

Hot this week

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

बी-फार्मेसी के छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा कर दी जान

​भोपाल। शहर के भानपुर इलाके में रहने वाले एक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आवास योजना: बिना जांच के करोड़ों का भुगतान करने वाले अफसर पर शिकंजा।

​डबरा/ग्वालियर। डबरा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)...

भोपाल: बेखौफ बदमाशों का तांडव, तलवार के हमले में 6 साल की मासूम गंभीर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img