Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​जानकारी के अनुसार, ओल्ड सुभाष नगर निवासी 65 वर्षीय इशरत अली शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने भाई से मिलने बाग फरहत अफजा जा रहे थे। ऐशबाग थाने के पास जब वह पटरी पार कर रहे थे, तभी अचानक आई एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इशरत अली की मौके पर ही मौत हो गई।

​बताया जा रहा है कि मृतक पहले टेलरिंग (दर्जी) का काम करते थे, लेकिन फिलहाल वे घर पर ही रहते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img