Saturday, March 28, 2026
25.6 C
Bhopal

भोपाल में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल हुई, एसएएफ के स्‍पेशल डीजी ने किया मुआयना

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस की 72वीं वर्षगांठ गुरुवार को मध्यप्रदेश में भी हर्षोल्लास, धूमधाम और गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। मुख्य समारोह 26 जनवरी को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में सुबह नौ बजे से आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड का अंतिम अभ्यास सोमवार को लाल परेड मैदान पर किया गया। प्रदेश मे विशेष सशस्‍त्र बल के स्‍पेशल डीजी मिलिंद कानस्‍कर ने परेड रिहर्सल एवं समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फायनल रिहर्सल के दौरान प्रतीकस्‍वरूप एक पुलिसकर्मी ने मुख्‍य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्‍वजारोहण कर परेड की सलामी भी ली।इसके बाद मुख्‍य अतिथि ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैंड ने हमारे राष्‍ट्रगान यानी ‘जन-गण-मन’ की धुन बजाई। इस अवसर पर प्रतीकस्‍वरूप मुख्‍य अतिथि के संदेश का वाचन भी किया गया। हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच आर्कषक संयुक्त परेड निकली गई। संयुक्त परेड में पुलिस का अश्‍वारोही दल व श्वान दस्ता समेत 11 टुकड़ियां शामिल रहीं।

इनकी रही मौजूदगीफुल ड्रेस अभ्यास परेड के दौरान स्‍पेशल डीजी मिलिंद कानस्‍कर सहित विभाग के अनेक आला अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। इस परेड को लेकर पुलिस कर्मचारियों में खास उत्साह नजर आ रहा था। रिहर्सल परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मी इस राष्ट्रीय त्योहार की तैयारियों को लेकर जोश से भरे नजर आए। पुलिस के अधिकारी यूनिफार्म में बहुत सुंदर लग रहे थे। इधर, पुलिस के अधिकारियों ने 26 जनवरी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम कर लिए गए है। शहर में बाहर से आने वाले वाहनों की लगातार तलाशी ली जा रही है। जगह-जगह चेकिंग चल रही है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img