Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में मेजर ने बुज़ुर्ग को थप्पड़-मुक्के मारे

भोपाल के दानिश कुंज कोलार में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ पड़ोस में रहने वाले आर्मी में बतौर मेजर पदस्थ विवेक पांडे ने मारपीट कर दी। वे कॉलोनी ग्रुप में उनके खिलाफ कमेंट करने से नाराज थे। पुलिस ने वृद्ध की शिकायत पर मारपीट और धमकाने की FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल मेजर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

एसआई पप्पू कटियार के मुताबिक, 66 वर्षीय गोरेलाल पांडे मकान नंबर डीके 2/99 में रहते हैं और मध्य प्रदेश पाठय पुस्तक निगम के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके पड़ोस में विवेक पांडे रहते हैं। विवेक आर्मी में बतौर मेजर पोस्टेड हैं। एसआईआर सर्वे को लेकर उनकी कॉलोनी के ग्रुप में एक पोस्ट डाली गई थी।

इस पर बुजुर्ग की ओर से विवेक के नाम को टैग कर कमेंट्स किया गया था। इस कमेंट्स के कुछ समय बाद विवेक उनके घर पहुंचे और गालियां देते हुए चेहरे पर मुक्का मार दिया।

पत्नी से बाहर बुलवाकर पीटा

गोरेलाल के मुताबिक, विवेक ने शनिवार की रात करीब 8 बजे गेट नॉक किया। पत्नी गेट पर पहुंची तो निर्वाचन नामावली चेक करने का बहाना कर मुझे बुलाने को कहा। जैसे ही मैं लॉन में पहुंचा विवेक अंदर घुस आया, उसने मुझे चांटा मारने के बाद मुंह पर मुक्का मार दिया। जमीन पर गिरा दिया और बेरहमी से पीटा, मेरी पत्नी ने मदद के लिए शोर किया, तब आरोपी भाग गया।

जान से मारने की धमकी भी दी

हमले में गोरेलाल जबड़े और हाथ पांव में चोट आई हैं। इतना ही नहीं शिकायत करने की हालत में मुझे जान से मारने की धमकी दी। रात 11:30 बजे पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img