Friday, February 13, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में चिट फंड कंपनी की तर्ज पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी मामले में एक गिरफ्तार

फर्जी कंपनी बनाकर चिट फंड की तर्ज पर दो सौ लोगों के साथ करीब डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित की तलाश की जा रही है।

बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक चूनाभट्टी निवासी शैलेंद्र रावत (48) ने 21 जनवरी को पुलिस में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि बागसेवनिया स्थित एईएस प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के चीफ रीतेश गुप्ता एवं स्टेट हेड बालादीन रजक ने 15 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर उनके साथ छह लाख 85 हजार की ठगी की है। इसके अलावा आठ अन्य लोगों ने भी 85 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की शिकायत की थी। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि कंपनी ने 200 लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है। इसके बाद कंपनी के कर्ताधर्ता कंपनी के आफिस में ताला लगाकर गायब हो गए। पुलिस ने स्टेट हेड बालादीन रजक (34) निवासी करीतलाई विजय राघौगढ़ जिला कटनी, हाल पता शुभसिटी अवधपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी रीतेश गुप्ता की तलाश की जा रही है।

पांचवी पास है बालादीन

पुलिस ने बताया कि आरोपित बालादीन रजक पांचवीं क्लास तक पढ़ा है। फरार रीतेश गुप्ता भी मूलत: कटनी जिले का रहने वाला है। दोनों की 10 साल पुरानी दोस्ती है। वह पहले कटनी में ही कमीशन पर प्लाट बेचने का काम करते थे। पिछले साल अक्टूबर 2021 में उन्होंने एईएस नाम से निजी फायनेंस कंपनी बनाई और बागसेवनिया में कार्यालय खोला। उन्होंने कुछ कर्मचारी भी रखे, जो लोन लेने के इच्छुक लोगों से से संपर्क करते थे। उसके बाद रीतेश और बालादीन कार्यालय में लोगों से सौदा करते हुए लोन दिलाने का भरोसा देकर रुपये जमा करवाते थे।

Hot this week

राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

​विदिशा | शहर के पुरानी कृषि उपज मंडी...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

Topics

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img