Monday, August 24, 2026
23.1 C
Bhopal

राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 495 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए माल की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि गोविंदपुरा स्थित टीआईटी मैदान के खंडहर के पास दो संदिग्ध युवक चरस बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया।

बैतूल और भोपाल के रहने वाले हैं तस्कर

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 495 ग्राम चरस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान 44 वर्षीय शेख आरिफ (निवासी बैतूल) और 51 वर्षीय राजा मियां (निवासी ऐशबाग, भोपाल) के रूप में हुई है।

​पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये चरस कहाँ से लाए थे और शहर में इनके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img