Saturday, October 24, 2026
20.8 C
Bhopal

इंसानों की दुश्मनी और बेजुबानों को मिली सजा ,बाड़े में आग लगाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

इंदौर। शहर के निरंजनपुर इलाके में आपसी रंजिश के चलते एक ग्वाले के बाड़े में आग लगाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा है। इस कायराना वारदात में दो बेकसूर मवेशी बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें जेल भेज दिया है।

​देर रात दिया वारदात को अंजाम

​लसूडिया थाना टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 2 बजे की है। निरंजनपुर निवासी दीमान सिंह चंदेल के बाड़े में अचानक आग की लपटें देख पड़ोसियों ने उन्हें जगाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, अंदर बंधे दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस चुके थे। गनीमत रही कि समय रहते अन्य पशुओं को बाहर निकाल लिया गया।

​नशे की हालत में लगाई थी आग

​जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश उर्फ घोड़ी और सिद्धार्थ उर्फ सिदू को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि पुरानी रंजिश के कारण उन्होंने नशे की हालत में बाड़े में आग लगाई थी।

​भागने की कोशिश में हुए घायल

​गुरुवार को जब पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने पहुंची, तो उन्होंने भागने की कोशिश की। इस दौरान वे संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े और उन्हें चोटें भी आईं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी सिद्धार्थ पर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

छोला इलाके में थिंक गैस की लाइन में लगी आग, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ लीकेज

भोपाल: राजधानी के छोला इलाके में शनिवार दोपहर थिंक गैस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

Topics

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img