Friday, April 10, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल में लग्जरी कार से हो रही थी शराब तस्करी, महिला समेत तीन गिरफ्तार

शराब दुकान के मैनेजर ने नौकरी छोड़कर खुद लग्जरी कार से शराब की तस्करी शुरू कर दी थी। उसने इस अवैध कारोबार में एक महिला और दोस्त को साथ ले लिया था। वे आसपास के जिलों से सस्ते में शराब लाकर महंगे दाम पर बेचते थे। महिला को साथ रखने का कारण सिर्फ इतना था कि पुलिस नाकेबंदी के दौरान भी कार को रोकती नहीं थी। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से करीब 80 लीटर शराब बरामद की और कार को भी जब्त कर लिया गया है।क्राइम ब्रांच के मुताबिक सूचना मिली थी कि बागसेवनिया इलाके से एक लग्जरी कार से शराब तस्करी हो रही है। इस पर क्राइम ब्रांच ने अपनी दो टीमों को मौके पर भेजकर घेराबंदी की। जैसे ही कार दिखी तो उसे रोकने का इशारा किया गया। कार रुकते ही चालक की पहचान जसवंत सिंह उर्फ संतू (45) निवासी चंचल कालोनी सोनागिरी पिपलानी के रूप मे हुई। उसके बगल में गादीपुरा राम मंदिर पिपलानी निवासी 30 वर्षीय पूनम लोधी व पीछे की सीट पर ओल्ड अशोका गार्डन निवासी 38 वर्षीय कुलदीप सिंह चौहान बैठे हुए थे। कार की तलाशी में सात पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 84 बोतल) व एक बैग में 96 क्वार्टर मिले। इस पर तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि जसवंत पहले शराब दुकान में मैनेजर था। यह काम छोड़कर शराब की तस्करी करने लगा था। वह अपने साथियों को इसलिए साथ रखता था ताकि पुलिस समझे की मंहगी कार में सवार लोग एक परिवार हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे मंडीदीप से सस्ते में शराब भोपाल लेकर आते थे। इन्हें एक पेटी पर एक हजार रुपये का मुनाफा हो रहा था। साथ ही पूनम को दो हजार रुपये एक बार की तस्करी के अलग से दिए जाते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hot this week

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img