Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: हलालपुरा से फिर शुरू हुई पीला पंजा चलाने की कार्रवाई

भोपाल | राजधानी की जीवनरेखा ‘बड़ा तालाब’ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह से अपना अभियान तेज कर दिया है। भदभदा के बाद अब प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर हलालपुरा क्षेत्र पहुंची, जहां तालाब किनारे बने अवैध निर्माणों और फार्म हाउस के कब्जों को ढहाया गया।

अगले 15 दिनों का ‘एक्शन प्लान’ तैयार

​कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने तालाब के चारों ओर कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि 16 मार्च 2022 (भोज वेटलैंड रूल्स लागू होने की तिथि) के बाद बने सभी निर्माणों को जमींदोज किया जाएगा। कार्रवाई का मुख्य केंद्र तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) से 50 मीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र हैं।

कहां-कितने कब्जे?

​पिछले दो महीनों से जारी सर्वे में सबसे ज्यादा अतिक्रमण गौरा गांव और बिसनखेड़ी में मिले हैं। इसके अलावा बैरागढ़, बहेटा और वन विहार नेशनल पार्क की सीमा पर भी बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण सामने आए हैं।

आगामी कार्रवाई का शेड्यूल:

  • 11 अप्रैल: बैरागढ़ (काशियाना बंगले के पीछे)
  • 12-13 अप्रैल: सेवनिया गोंड क्षेत्र
  • 15-16 अप्रैल: बैरागढ़ के मैरिज गार्डन और मकान
  • 18-19 अप्रैल: टीटी नगर सर्कल के शेष कब्जे
  • 21 अप्रैल: हुजूर तहसील में अंतिम चरण की कार्रवाई

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img