Thursday, June 18, 2026
37.5 C
Bhopal

भोपाल में BMW से पुलिस को कुचलने की कोशिश

भोपाल में ट्रैफिक पुलिस को लग्जरी कार BMW से कुचलने की कोशिश की गई। इंदौर से कार लेकर आए रईसजादे ने पुलिस के साथ बदतमीजी की। BMW कार का नंबर अधूरा देखकर पुलिसकर्मी ने उसे रोका, तो उसने सब इंस्पेक्टर के साथ झूमाझटकी की। यही नहीं, ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार के आगे खड़ा हो गया, तो उसने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। इसके बाद कार ड्राइवर धमकी देते हुए भाग गया। घटना रविवार दोपहर 12:30 बजे टीटी नगर इलाके की है। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक, दोपहर में कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार कुशवाह टीटी नगर में अपेक्स बैंक के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, रोशनपुरा चौराहे की तरफ से नीले रंग की लग्जरी कार (MP09MM90) दिखाई दी। नंबर प्लेट पर अधूरा नंबर देखकर प्रवीण ने कार को रोक लिया। इस पर कार रईसजादा ड्राइवर तमतमाकर नीचे उतरा और धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगा।इस दौरान एसआई गजराज सिंह भी आ गए। वह उसे समझाने लगे। ड्राइवर ने एसआई के साथ भी झूमाझटकी की। इसके बाद ड्राइवर कार में बैठकर गाड़ी स्टार्ट कर जाने लगा। दोनों पुलिसकर्मी कार के सामने खड़े होकर रोकने का प्रयास करने लगे। इसी बीच, कार ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी।पुलिसकर्मियों ने हटकर बचाई जानदोनों पुलिसकर्मियों ने कार के सामने से दूर हटकर जान बचाई। कार इंदौर में मधुरेश पब्‍लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के नाम से रजिस्‍टर्ड होना बताई जा रही है। पुलिस उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है। कार ड्राइवर खुद को अखबार का कर्मचारी बता रहा था। कॉन्स्टेबल प्रवीण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

वाहन चालक की गुंडागर्दी

Hot this week

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img