Thursday, October 29, 2026
20.4 C
Bhopal

भोपाल: बिलखिरिया में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, करवाचौथ व्रत के बाद उठाया खौफनाक कदम

भोपाल: राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमुनिया कला गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 42 वर्षीय महिला का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान अनीता मैथिल (42) पत्नी मोहन मैथिल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ महीनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था।

यह है पूरा घटनाक्रम: परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात अनीता ने करवाचौथ का व्रत रखने की बात कही थी और इसके बाद वह सोने चली गई थीं। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे जब उनकी बेटी उठी और कमरे में गई, तो उसने मां का शव फंदे पर लटका देखा। बेटी की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मानसिक स्थिति का चल रहा था इलाज: मृतका के पति मोहन मैथिल खेती-किसानी करते हैं। दंपती के तीन बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनीता पिछले करीब तीन महीने से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था।

पुलिस जांच में जुटी: घटना की सूचना मिलते ही बिलखिरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिवार वालों के बयान दर्ज कर रही है और हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1600 लीटर अवैध शराब और लहान जब्त, दो गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img