भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को नागपुर के मनीष नगर इलाके से बेलतरोड़ी पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें हिरासत में लिया। यह कार्रवाई भोपाल कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई है।
अदालत में पेश न होने पर हुई कार्रवाई: जानकारी के अनुसार, रमेश थेटे नागपुर के मनीष नगर में रह रहे थे। उनके खिलाफ भोपाल में धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले दर्ज हैं। सुनवाई के दौरान उनके लगातार कोर्ट में पेश न होने पर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें भोपाल ला रही है, जहां उन्हें संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। मामलों में आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार होगी।




