Wednesday, October 28, 2026
24.9 C
Bhopal

प्रेम प्रसंग के चलते पवन गंजाम हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल:

जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में 25 अक्टूबर की रात हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पवन गंजाम की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी वारदात प्रेम प्रसंग के पुराने विवाद को लेकर अंजाम दी गई थी।

​क्या है हत्या की वजह:

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस युवती से मृतक पवन बातचीत करता था, उसी लड़की से आरोपी युवक भी बातचीत करते थे। इसी बात की रंजिश के चलते आरोपियों ने पवन को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

​इस तरह दिया वारदात को अंजाम:

25 अक्टूबर की रात पवन का मुख्य आरोपी शिवदास गंजाम से विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी जितेंद्र वरकड़े पवन को बहलाकर एक निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए ले गया, जहां दरवाजे नहीं लगे थे। जब पवन वहां खुले में सो रहा था, तब आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और बसुले से गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम पटेल अपनी टीम, एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी शिवदास गंजाम, जितेंद्र वरकड़े और दो नाबालिगों को धर दबोचा। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img