Wednesday, October 28, 2026
24.9 C
Bhopal

भोपाल: इंद्रपुरी चौराहे पर TIT कॉलेज के छात्रों का विवाद, बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मी पर तानी पिस्टल

भोपाल: राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी चौराहे पर TIT कॉलेज के छात्रों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर हंगामा हुआ। रेस्टोरेंट में धमकाने पहुंचे एक छात्र के साथी ने बीच-बचाव करने आए पुलिस जवान पर ही पिस्टल तान दी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

क्या है पूरा मामला: करीब एक हफ्ते पहले कॉलेज के छात्र शिवांशु और पृथ्वीराज सिंह राजपूत के बीच विवाद हुआ था, जिसमें पृथ्वीराज के साथियों ने शिवांशु के साथ मारपीट की थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते पृथ्वीराज अपने साथी राज राजपूत के साथ इंद्रपुरी चौराहे के एक रेस्टोरेंट पहुंचा।

आरोप है कि राज राजपूत के पास पिस्टल थी और वह शिवांशु को धमका रहा था। रेस्टोरेंट में मौजूद पुलिस जवान पंकज डेहरिया ने जब बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की, तो आरोपी राज राजपूत ने उन्हीं पर पिस्टल तान दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

पुलिस कार्रवाई और तलाश जारी: एसीपी अदिति बी. सक्सेना ने बताया कि इस मामले में मारपीट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है और पकड़े जाने पर आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते पवन गंजाम हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल: जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img