भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी के व्यस्त चौक बाजार से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक कॉस्मेटिक दुकान पर खरीदारी कर रही महिला की गोद में बैठी 8 महीने की मासूम के गले से एक शातिर युवक सोने की ‘हाय’ (चैन) चुराकर फरार हो गया।
महिला जब अपनी बच्ची को गोद में लिए खड़ी थी, तभी पीछे खड़े युवक ने मौका पाकर धागा काटा और सोने की चेन उड़ा ली। माँ को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की करतूत साफ नजर आ रही है। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।




