Thursday, October 29, 2026
25.1 C
Bhopal

जबलपुर: चरगवां पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर की वेन्यू कार से अवैध शराब जब्त

जबलपुर: चरगवां थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर की सफेद वेन्यू कार से 17 पेटी शराब जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोटेगांव की ओर से कार में अवैध शराब लाई जा रही है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 5 बजे सनेर नदी मोड़ के पास नाकेबंदी की। पुलिस को देखकर चालक कार को तेज रफ्तार में भगाने लगा। पीछा करने पर आरोपी सिद्धबाबा मोड़ के पास कार छोड़कर खेतों के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

कार की तलाशी लेने पर सीटों और डिक्की से 24 केन बीयर, 12 बोतल और 730 पाव अंग्रेजी शराब (विभिन्न ब्रांड्स) बरामद हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज ने बताया कि कार और शराब को जब्त कर अज्ञात फरार चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक और कार मालिक की तलाश कर रही है।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते पवन गंजाम हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल: जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img