Tuesday, March 31, 2026
27.5 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश के धार जिले के धामनोद क्षेत्र में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को रात करीब 8 बजे दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हुई है। इन दो हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इसमें से एक गंभीर घायल को उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है। इधर रात को स्वास्थ्य केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। यहां शासकीय अस्पताल में मृतकों के स्वजनों की चीख पुकार ही सुनाई दी। इस तरह की घटनाओं ने एक बार फिर इस बात पर ध्यान दिलाया है कि धामनोद में ट्रामा सेंटर की आवश्कता हैं। लंबे समय ट्रामा सेंटर की मांग की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना महेश्वर मार्ग स्थित संजय नगर पर हुई। जहां पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 11 जी 3164 ने बाइक क्रमांक एमपी 11 एनएच 0227 सवार को टक्कर मार दी। इस बाइक पर सवार एक बच्चे और व पुरुष की मौत हुई है।

तीन साल के बच्चे आयोग पुत्र अजय एवं 27 साल के अजय पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम बिखरौन है। पिता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस बाइक पर एक महिला व एक बच्चा भी सवार था। इस बारे में ड्यूटी डॉ महेंद्र सिंह डाबर ने बताया कि महिला व बच्चे घायल हैं। इनको प्राथमिक उपचार दिया गया है।

दूसरी घटना ग्राम दूधी जैतापुर मिर्ची मंडी मार्ग पर हुई। जहां एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो लोगों गंभीर घायल हो गए थे। जिन्हें नगर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतको के नाम 45 साल के कन्हैया पुत्र श्याम लाल एवं 40 साल सुरेश पुत्र जग्गनाथ निवासी ग्राम कांकरिया थाना महेश्वर की मौत हो गई है। बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर से घायल है। जिसे उपचार के लिए सीधे इंदौर भेजा गया है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img