Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। महज ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर दबंगों ने 35 वर्षीय होटल संचालक विजय मेवाड़ा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में सोमवार सुबह सुभाष कॉलोनी में परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर भारी हंगामा किया।

विवाद की वजह: कर्मचारियों से बदसलूकी

​मृतक विजय मेवाड़ा चाय की दो होटल चलाते थे। रात करीब 1:30 बजे जब वे अपने कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर पहुंचे, तो वहां मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम अपने साथियों के साथ मौजूद था। आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब विजय ने बीच-बचाव करते हुए आसिफ को ‘बेटा’ कहकर शांत रहने की सलाह दी, तो वह भड़क गया और विजय के पेट में चाकू उतार दिया।

तनावपूर्ण स्थिति, आरोपी फरार

​वारदात के बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए थाने का घेराव किया और हिंदू संगठनों के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हमीदिया अस्पताल और इलाके में भारी बल तैनात किया है।

पुलिस का पक्ष: > थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी आसिफ फरार है, जिसकी तलाश में टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img