Monday, October 26, 2026
31.5 C
Bhopal

महंगी हुई मैगी:12 रुपए का पैक अब 14 रुपए का, बढ़े दाम आज से ही लागू; कंपनी ने लागत बढ़ने का दिया हवाला

महंगाई का तड़का अब आपकी मैगी को भी लग गया है। इसे बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने मैगी के छोटे पैक की कीमत 12 रुपए से बढ़कर 14 रुपए कर ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तान यूनीलिवर (HUL) और नेस्ले ने चाय, कॉफी और मिल्क की कीमतें 14 मार्च से बढ़ा दी हैं। हिंदुस्तान यूनीलिवर ने कहा है कि लागत बढ़ने की वजह से इन चीजों के दाम बढ़ाए गए हैं।मैगी के अलग-अलग पैक 9 से 16% तक महंगेनेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दी हैं। नेस्ले इंडिया ने मिल्क और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। कीमतें बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 रुपए के बजाय 14 रुपए चुकाना होगा। वहीं 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत 3 रुपए यानी 12.5% बढ़ दई गई है। जबकि अब मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपए चुकाना होंगे। इस हिसाब से इसका दाम 9.4% बढ़ा है।

Hot this week

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...

जमीन के विवाद में छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, बड़े भाई के बेटे पर आरोप; तनाव

गुना: जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव...

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img