Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

महाकोशल-विंध्‍य में बदला मौसम का मिजाज, जबलपुर में झमाझम बारिश का दौर शुरू

जबलपुर सहित महाकोशल और विंध्‍य के अधिकांश जिलों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। बादल छाए रहने के बाद जबलपुर में बारिश हो रही है। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हो रही है। वहीं शहडोल, बालाघाट, न‍रसिंहपुर में बादल छाए हुए हैं। कटनी, मंडला, अनूपपुर में भी बादल छाए हुए हैं। नरसिंहपुर में सुबह-सुबह बारिश भी हुई। वहीं दमोह में हल्‍की धूप खिली हुई है।

कई दिनों से जबलपुर में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन बुधवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो बारिश हो रही थी। सुबह लगभग 7:30 बजे शहर के सभी इलाकों में 20 से 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश से दिन के तापमान में कमी आएगी।

पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज सर्द-गरम हो चला था। दिन में हल्की गर्मी तो रात में सर्दी का अहसास हो रहा है। फिजाओं में घुली रात की ठंडक का असर हर सुबह होता रहा। लेकिन धूप निकलने के बाद ठंड का असर कम होता चला गया। बीते दिनों सुबह 10 बजे के बाद ही धूप की तपिश चुभने लगती थी। वहीं रात में अब भी ठंडक महसूस की जा रही है।

उत्तर के साथ पश्चिमी हवाएं चलने से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री पर था, जो शनिवार को करीब दो डिग्री बढ़कर 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को भी तापमान 25.2 डिग्री पर बना रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 12.8 डिग्री से तीन डिग्री गिरकर 9.4 डिग्री और रविवार को 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। मंगलवार की रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं बुधवार सुबह बारिश होने की वजह से तापमान में कमी आई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिनों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाएगा।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img