Wednesday, March 4, 2026
35 C
Bhopal

महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में कोटितीर्थ कुंड का जल शुद्ध करने की कवायद

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जारी हैं। मंदिर समिति कोटितीर्थ कुंड की सफाई करा रही है। तीन सालों से प्रकृति व विज्ञान की मदद से कोटितीर्थ के पानी को शुद्ध किया जा रहा है। इसी साफ व स्वच्छ जल से प्रतिदिन भगवान महाकाल का अभिषेक किया जाता है।

ज्योतिर्लिंग के क्षरण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक्सपर्ट कमेटी ने भगवान महाकाल का अभिषेक आरओ जल से करने का सुझाव दिया है। इसके परिपालन में मंदिर समिति ने ग्वालियर के अंतरराष्ट्रीय जलविद् डा. दुष्यंत दुबे की मदद ली है। करीब तीन साल पहले समिति ने उन्हीं के सुझाव पर कोटितीर्थ के जल को शुद्ध करने के लिए ओजोनेशन प्लांट लगाया है।

जिस समय ओजोनेशन प्लांट लगाया गया था, उस समय कोटितीर्थ के जल का कुल घुलित ठोस (टीडीएस) 1200 था। प्लांट लगने के बाद टीडीएस की मात्रा 350 रह गई है। टीडीएस की यह मात्रा शुद्ध जल की मानी जाती है। समिति इस जल को भी आरओ के माध्यम से न्यूनतम 80 से 100 टीडीएस में तब्दील कर भगवान महाकाल के अभिषेक के लिए उपयोग कर रही है।

मछलियों और जलीय जीवों को कोई खतरा नहीं

जलविद् डा. दुष्यंत के अनुसार कोटितीर्थ कुंड में 14 लाख रुपये की लागत से ओजोनेशन प्लांट स्थापित किया था। इस प्लांट में 64 डिफ्यूजर तथा दो ब्लोअर लगे हैं। कोटितीर्थ कुंड के जल को शुद्ध रखने के लिए प्रति घंटे जल में 81.3 क्यूबिक मीटर आक्सीजन तथा 20 मिली ग्राम ओजोन का डोज दिया जा रहा है। इस मिश्रण से जल पूर्णत: शुद्ध रहता है। इससे कोटितीर्थ कुंड की मछलियों को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं रहता है। बल्कि जलीय जीवों को पनपने के लिए प्रचुर मात्रा में आक्सीजन मिलती है।

फिल्टर का काम करती हैं मछलियां

मत्स्य विभाग के अधिकारी व सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने बताया कोटितीर्थ कुंड में तिलापिया व गंबूसिया मछली प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं। इस प्रजाति की मछलियों को बायोलाजिकल फिल्टर कहा जाता है। तिलापिया प्रजाति की मछली पानी में मौजूद गंदगी को खाती है। इससे पानी शुद्ध होता है तथा दुर्गंध नहीं आती है। इसी प्रकार गंबूसिया मछली मच्छरों के लार्वा का भक्षण करती है।

इससे जल में मच्छर पनपने की समस्या खत्म हो जाती है। कोटितीर्थ कुंड की सफाई के दौरान मत्स्य विभाग के सहयोग से करीब छह क्विंटल मछलियों को शिप्रा नदी में छोड़ा गया है। कुंड में अब भी मछलियां मौजूद हैं। प्रजनन के बाद इनकी संख्या में अपने आप इजाफा होगा। प्रतिवर्ष जब भी कुंड की सफाई की जाती है, मछलियों को शिप्रा नदी में छोड़ा जाता है।

रंग-रोगन के बाद दमकने लगा मंदिर परिसर

महाकाल मंदिर समिति कोटितीर्थ कुंड की सफाई के साथ परिसर का रंग-रोगन भी करा रही है। रंगाई-पुताई के बाद परिसर दमकने लगा है। जल्द ही गर्भगृह में दीवारों पर लगी चांदी तथा रुद्र यंत्र की सफाई का काम भी शुरू होगा।

हमेशा शुद्ध रहेगा कोटितीर्थ का जल

ओजोनेशन प्लांट लगाने से कोटितीर्थ कुंड का जल हमेशा शुद्ध रहेगा। इस प्लांट को लगाने के चार फायदे हैं। पहला एयर डिफ्यूजर से पानी में बुलबुले बनते हैं, इससे पानी में ताजी हवा घुलती है। ओजोन गैस से पानी में बैक्टिरिया खत्म हो जाते हैं, इससे पानी पेयजल में उपयोग होने जितना साफ हो जाता है। तीसरा आक्सीजन के प्रवाह से पानी उपयोगिता के मापदंडों पर खरा होता है, जलीय जीवों के जीवित रहने के लिए भी यह आवश्यक है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का पथराव, पुलिसकर्मी घायल

​भोपाल। राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में...

राणा मोटर्स के मैनेजर ने साथियों संग मिलकर किया 43 लाख का गबन, 25 कारें बेचीं

​इंदौर। शहर की लसूडिया पुलिस ने तलावली चांदा स्थित...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 65 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर...

होली पर थमेगा भोपाल की खरीदारी का पहिया, बाजार रहेंगे बंद

​भोपाल। रंगों के त्यौहार होली पर राजधानी भोपाल के...

व्यापारी के एक लाख रुपये और एक्टिवा लेकर कर्मचारी रफूचक्कर

​इंदौर। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

Topics

भोपाल: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का पथराव, पुलिसकर्मी घायल

​भोपाल। राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में...

राणा मोटर्स के मैनेजर ने साथियों संग मिलकर किया 43 लाख का गबन, 25 कारें बेचीं

​इंदौर। शहर की लसूडिया पुलिस ने तलावली चांदा स्थित...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 65 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर...

होली पर थमेगा भोपाल की खरीदारी का पहिया, बाजार रहेंगे बंद

​भोपाल। रंगों के त्यौहार होली पर राजधानी भोपाल के...

व्यापारी के एक लाख रुपये और एक्टिवा लेकर कर्मचारी रफूचक्कर

​इंदौर। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img