Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत का एक अजीब मामला सामने आया है। भदभदा स्थित 23वीं बटालियन निवासी रितेश आर्य, जो कैमरे किराए पर देने का व्यवसाय करते हैं, धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। मंडीदीप निवासी एक युवक उनसे करीब 3 लाख रुपये के कैमरे और लेंस किराए पर लेकर गायब हो गया है।

​क्या है मामला?

पीड़ित रितेश के अनुसार, सतलापुरा (मंडीदीप) निवासी सुरेंद्र रघुवंशी अक्सर उनसे कैमरे किराए पर लेता था। बीते दिनों वह फिर से शूटिंग के उपकरण ले गया, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी उसने सामान वापस नहीं किया। अब आरोपी का फोन बंद आ रहा है और उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। रितेश के पास कैमरे ले जाते हुए आरोपी का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।

​पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पीड़ित का आरोप है कि कमला नगर थाना पुलिस मामले में सहयोग नहीं कर रही है। रितेश ने जब शिकायत दर्ज करानी चाही, तो थाने से उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि “कैमरा दिलाना हमारा काम नहीं है।” पुलिस के इस अड़ियल रवैये से परेशान होकर अब पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाने का निर्णय लिया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img