Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

मां के दूध की ताकत ऐसी कि प्रसूता के संक्रमित होने के बावजूद नवजात को छू नहीं पाया कोरोना

कोरोना वायरस इन दिनों बेहद संक्रामक होने के बाद भी उन चार नवजातों को नहीं छू पाया जिन्होंने कोरोना संक्रमित मां की गोद रहकर मां का दूध पीया। गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर में पांच सीजर डिलीवरी अभी तक हो चुकी हैं। इन पांच नवजात शिशुओं में से सिर्फ एक को ही कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। संक्रमित नवजात भी सात दिन की हो चुकी है और पूरी तरह से स्वस्थ है। आज उसकी भी छुट्टी हो जाएगी। डॉक्टरों के मुताबिक बच्‍चों को संक्रमण का खतरा कम रहता है। दूसरी बात यह है कि मां ने अपना दूध पिलाते समय कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रखा। इस कारण नवजात इस बीमारी से बचे रहे। डॉक्टरों के मुताबिक अभी तक जो पांच प्रसव हुए हैं, उनमें तीन प्रसूताओं की अस्पताल से छुट्टी भी कर दी गई है।

मेडिकल कॉलेज का अस्पताल होने के नाते भोपाल और आसपास के जिलों से गर्भवती को प्रसव के लिए सुल्तानिया रेफर किया जाता है। यहां सभी गर्भवती की सबसे पहले कोरोना की जांच कराई जाती है। पॉजिटिव आने पर प्रसूता को हमीदिया अस्पताल के कोविड ब्लॉक में भेजा जाता है। यह पूरी सावधानी के साथ प्रसव कराते हैं। सीजर डिलीवरी में और विशेष सावधानी रखी जाती है। जिससे डॉक्टर, नर्स भी संक्रमित न होने पाएं।

हमीदिया अस्पताल की शिशु रोग विभाग की विभागाध्यक्ष मंजूषा गोयल ने बताया कि बच्‍चों को मां का दूध मिले तो उसकी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहती है। इस कारण भारत सरकार की गाइडलाइन में भी साफ कहा गया है कि मां कुछ विशेष सावधानियां रखकर बच्‍चों को दूध पिला सकती है। सावधानियों में सबसे पहला यह कि मां को अपने हाथ साबुन से धोने के साथ ही अच्छी तरह से सैनिटाइज करना होगा। दूध पिलाते समय मां को मास्क लगाना है। अस्पताल में स्तनपान कराते समय नर्सों ने भी ध्यान रखा कि मां से कोई गलती तो नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि जन्म से 48 घंटे के बाद नवजात का कोरोना टेस्ट कराया जाता है। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी करने के पहले भी जांच कराई जाती है। नवजात को कोई लक्षण दिखते हैं, तो बीच में भी जांच कराते हैं।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img