Saturday, February 28, 2026
23.6 C
Bhopal

रालामंडल में काले हिरण और चीतल का कुनबा बढ़ा, बच्चों को रास आया अभयारण्य

रालामंडल अभयारण्य में वन्यजीवों की संख्या बढ़ने लगी है। कुछ दिन पहले काले हिरण और चीतल ने बच्चों को जन्म दिया है। दोनों का कुनबा अब बढ़ने लगा है। चीतल की 72 और काले हिरण की 50 तक संख्या पहुंच चुकी है। दोनों बच्चों को अभयारण्य का माहौल रास आने लगा है। दिनभर में नन्हें महमानों को चीतल, काले हिरण घिरे रहते है। वहीं नीलगाय, खरगोश और मोरों की संख्या भी बढ़ गई है।

2013 में वन विभाग ने रालामंडल में एनिमल जोन बनाया। 13 हैक्टेयर में फैले जोन में वन विहार से 28 हिरण-चीतल को लाया गया था। दो बार इन्हें भोपाल से लाया गया। 2014 में विभाग ने डियर सफारी शुरू की। बेंगलुरू से पांच लाख की गोल्फ कार बुलवाई। शुरुआत में सफारी का महज 20 रुपये किराया वसूला गया। पर्यटकों ने काफी पसंद किया। खासकर छोटे बच्चों के लिए इन्हें नजदीक से देखना काफी पसंद है। सात साल में 50 काले हिरण और 72 चीतल हो चुके है।

इसके साथ ही डियर सफारी का सफर भी महंगा हो चुका है। 50 रुपये किराया पर्यटकों से वसूला जा रहा है। भले ही देखने वालों की संख्या घटी है, लेकिन अभयारण्य की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। कारण यह है कि किराया बढ़ा दिया है। तत्कालीन एसडीओ आरसी चौबे ने वन्यप्राणियों के भोजन के लिए दाल, मक्का भी उगाया है। इसके चलते विभाग को वन्य प्राणियों के खाने की चिंता नहीं है। डीएफओ नरेंद्र पंडवा का कहना है कि जानवरों की गणना कुछ दिन पहले अभयारण्य में करवाई थी।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img