Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल यानी शनिवार को बिजली का बड़ा संकट रहने वाला है। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस (रखरखाव) का काम किए जाने के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में 2 से लेकर 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी।

​वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, सप्लाई बंद रहने से घर के कामकाज और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पानी भरने और चार्जिंग जैसे जरूरी काम सुबह ही निपटा लें।

कहां और कब बंद रहेगी बिजली?
समयप्रमुख प्रभावित इलाके
सुबह 9 से 11 बजेविनीत कुंज (B सेक्टर), विधान एलिना, शिवालय, गिरधर परिसर, पार्क सेरेना एवं आसपास।
सुबह 10 से दोपहर 1 बजेपुतलीघर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, पीएंडटी और हाउसिंग बोर्ड टीला।
सुबह 10 से शाम 4 बजेरिवेरा टॉउन, सुरुचि नगर, निवेश नगर और बेहटा गांव।
सुबह 10 से शाम 5 बजे(7 घंटे कटौती): इंद्रपुरी (B सेक्टर), चमन प्लाजा, सीपीआरआई, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया और डीके टॉवर।
सुबह 10.30 से दोपहर 3.30 बजेआकृति गार्डन, पुलिस हाउसिंग, नया गांव, गौतम नगर और पुलिस रेडियो कॉलोनी।
सुबह 11 से शाम 5 बजेन्यू मार्केट, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर और हैप्पी होम्स।
दोपहर 12 से शाम 4 बजेफॉरच्यून कस्तूरी, सागर हाइट्स, अक्षत होम्स, कोरलवुड और दीपक सोसायटी।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img